ऐतिहासिक और चमत्कारिक रहा इस वर्ष का कैंची धाम मेला,पुलिस व जिला प्रशासन की मुस्तैदी से श्रद्धालुओं को मिले सुगम दर्शन

भवाली (नैनीताल ) : इस वर्ष आयोजित कैंची धाम स्थापना वर्ष मेले-2026 ने पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मेले के सफल और शांतिपूर्ण समापन पर आयोजन समिति और मंदिर प्रबंधन ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं नैनीताल पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया है। श्री कैंची मन्दिर समिति सचिव श्री आलोक चोपड़ा, प्रबन्धक श्री प्रदीप साह जी ने कहा कि हम पिछले 50 वर्षों से श्री कैची धाम की सेवा में हैं, अपने जीवन में ऐसा “चमत्कारिक” और ऐतिहासिक मेला नहीं देखा। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अप्रत्याशित थी। इसके बावजूद, प्रशासन और पुलिस विभाग की सूझबूझ और कड़ी मेहनत से पूरी व्यवस्था सुव्यवस्थित और समर्पित रही।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत लाई रंग: कृतिका साह ने CSIR-UGC NET JRF में हासिल की 68वीं रैंक

नैनीताल पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।पुलिस कप्तान डॉ0 मंजूनाथ टी०सी स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे और उनके विशेष प्रयास मेला समापन तक भी लगातार जारी रहे। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के कपाट और दर्शन का समय 1 घंटा और अधिक बढ़ाया गया, जिससे अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी बाबा के सुगम दर्शन प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत लाई रंग: कृतिका साह ने CSIR-UGC NET JRF में हासिल की 68वीं रैंक

आयोजन समिति ने बताया कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में राज्य सरकार का अभूतपूर्व और सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही कुमाऊं कमिश्नर, आईजी कुमाऊं, जिलाधिकारी, एसएसपी नैनीताल एवं पुलिस–प्रशासन के सभी अंगों ने मिलकर इस चुनौती को एक बड़ी सफलता में बदल दिया। समापन के अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने _नीब करोरी बाबा की जय!” के उद्घोष के साथ अपनी खुशी और संतोष व्यक्त किया।

इस दौरान डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल, रेवाधर मठपाल एसपी संचार, कैंची मन्दिर समिति सचिव आलोक चोपड़ा, प्रबन्धक प्रदीप साह, मंजुल कुमार जोशी सदस्य , ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, पीआरओ हेमा ऐठानी समेत मंदिर समिति के अन्य सदस्य, सेवादार एवं पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत लाई रंग: कृतिका साह ने CSIR-UGC NET JRF में हासिल की 68वीं रैंक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें