धामी सरकार से नर्सिंग शिक्षा को मिली मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा के विस्तार और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जुलाई 2021 से अब तक प्रदेश में तीन राजकीय नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए गए हैं, जिनसे नर्सिंग पाठ्यक्रमों में 321 अतिरिक्त सीटें बढ़ी हैं। इसके साथ ही राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों की सीटों की संख्या बढ़कर 879 हो गई है, जबकि निजी नर्सिंग संस्थानों में 10,616 सीटें उपलब्ध हैं। इस प्रकार प्रदेश में सरकारी और निजी नर्सिंग संस्थानों को मिलाकर कुल सीटों की संख्या 11,495 तक पहुंच गई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चिकित्सा सेवाओं को मजबूत बनाने के साथ नर्सिंग शिक्षा के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जुलाई 2021 के बाद स्थापित तीन राजकीय नर्सिंग संस्थानों में बीएससी नर्सिंग की 151, एमएससी नर्सिंग की 120, एनपीसीसी की 20 और एनपीएम की 30 सीटें बढ़ाई गई हैं। इन संस्थानों में एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, एनपीसीसी और एनपीएम सहित विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।विदेशों में भी रोजगार पा रहे युवानर्सिंग शिक्षा प्राप्त युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ जापानी, जर्मन और स्पेनिश जैसी विदेशी भाषाओं का ज्ञान भी दिया जा रहा है। राज्य सरकार के प्रयासों से प्रशिक्षित युवाओं को विदेशों में रोजगार मिल रहा है। वर्ष 2023 में दो बैचों के 60 अभ्यर्थियों को जापान में रोजगार मिला, जबकि वर्ष 2025 में 13 अभ्यर्थियों को जर्मनी में रोजगार प्राप्त हुआ।निजी नर्सिंग संस्थानों में 10 हजार से अधिक सीटेंप्रदेश में जुलाई 2021 के बाद 76 निजी नर्सिंग संस्थानों को पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए अनिवार्यता प्रमाणपत्र जारी किए गए। इन संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 5,138 सीटों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही निजी नर्सिंग संस्थानों में कुल सीटों की संख्या बढ़कर 10,616 हो गई है।उत्तराखंड के निजी नर्सिंग संस्थानों में प्रदेश के विद्यार्थियों के साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों के विद्यार्थी भी प्रवेश ले रहे हैं। इससे प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा का दायरा बढ़ने के साथ निजी अस्पतालों और नर्सिंग संस्थानों में रोजगार की संभावनाएं भी मजबूत हो रही हैं।शिक्षकों की नियुक्ति और शैक्षिक गुणवत्ता पर जोरचिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नर्सिंग संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति और नए पदों के सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। दिसंबर 2021 में 40 ट्यूटरों की नियुक्ति की गई। इसके बाद जून 2025 तक 26 और ट्यूटर नियुक्त किए गए, जिससे नियमित नर्सिंग ट्यूटरों की संख्या बढ़कर 66 हो गई।इसी प्रकार अक्टूबर 2022 में आठ असिस्टेंट प्रोफेसर और एक एसोसिएट प्रोफेसर सहित कुल नौ संकाय सदस्यों की नियुक्ति की गई। इसके अतिरिक्त ट्यूटर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर और उप प्रधानाचार्य के पदों का सृजन किया गया। नवंबर 2025 में सात संकाय सदस्यों की नियुक्ति भी की गई।जल्द होगी 16 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्तिचिकित्सा शिक्षा निदेशालय की ओर से 16 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की अंतिम परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। इसके अलावा सितंबर माह में 30 ट्यूटरों की भर्ती के लिए अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा गया है। इन नियुक्तियों से नर्सिंग संस्थानों में शिक्षण व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बढ़ रहा रुझानहेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की ओर से नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में प्रतिवर्ष लगभग 12 हजार से 15 हजार अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। यह आंकड़ा नर्सिंग शिक्षा के प्रति युवाओं के बढ़ते रुझान को दर्शाता है।राज्य सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। नर्सिंग शिक्षा का विस्तार, राजकीय संस्थानों में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूत करना और युवाओं को देश-विदेश में रोजगार के अवसरों से जोड़ना इसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के युवा अपने कौशल और प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ें तथा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खुला लिबर्टी का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, ग्राहकों को मिलेगी फुटवियर की विस्तृत रेंजउत्तराखंड में रिटेल नेटवर्क मजबूत करने पर कंपनी का जोर, पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए उपलब्ध होंगे आधुनिक डिजाइन के फुटवियर
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें