
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए कुल 17.75 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत धनराशि से सड़क निर्माण, मंदिरों एवं मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण, धर्मशाला निर्माण, पेयजल सुविधाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।टिहरी जिले को मिली कई सौगातेंटिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में हुणेश्वर महादेव मंदिर के निकट धर्मशाला, कक्षों एवं शौचालयों के निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए 98.77 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें पहली किश्त के रूप में 59.26 लाख रुपये जारी करने की मंजूरी दी गई है। वहीं देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर विकासखंड की ग्रामसभा बड़ोला के उरमण तोक में बिन्सर देवता मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण के लिए 36.19 लाख रुपये और डागर शिवालय के सौंदर्यीकरण के लिए 39.94 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।पिथौरागढ़ में मेला स्थल और मार्गों का होगा विकासपिथौरागढ़ जिले के धारचूला विधानसभा क्षेत्र में ग्राम गटघोरगाड़ी नौलिंग मेला स्थल के निर्माण के लिए 79.49 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें पहली किश्त के रूप में 47.69 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। मदकोट क्षेत्र में मंदाकिनी पुल से ग्रामसभा राप्ती तक पैदल अश्व मार्ग निर्माण के लिए 29.84 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोलीमाली कन्यूरी में खड़ंजा, सीसी मार्ग, पुलिया एवं सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 93.64 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें पहली किश्त के रूप में 56.18 लाख रुपये मंजूर हुए हैं।चम्पावत में मेला स्थल और संपर्क मार्गों को मिलेगी मजबूतीचम्पावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत ठांटा के ऐतिहासिक दूधाधारी भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण, दर्शक दीर्घा एवं ध्यान केंद्र निर्माण के लिए 97.10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें पहली किश्त के रूप में 58.26 लाख रुपये जारी करने की मंजूरी दी गई है। वहीं चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में बसुधुरा से सेला तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 81.96 लाख रुपये के सापेक्ष 25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। टनकपुर एवं बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किलोमीटर आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए 614 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत चालू वित्तीय वर्ष में 5 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।हरिद्वार में लगेंगे 250 हैंडपंपहरिद्वार जिले के झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 50 हैंडपंप लगाने के लिए 99.44 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें पहली किश्त के रूप में 59.66 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में 200 हैंडपंपों के निर्माण के लिए 100.43 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।गदरपुर और लोहाघाट के लिए भी बजट मंजूरऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए कुल 184.37 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही चम्पावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए 220 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।मुख्यमंत्री की इन स्वीकृतियों से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास के साथ-साथ सड़क और पेयजल सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें







