
हल्द्वानी :कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में 15 नवंबर को नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज, कालाढूंगी के मैदान में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य रूप से शामिल होकर महिलाओं को संबोधित करेंगे।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं, लेकिन कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में यह कार्यक्रम अब तक नहीं हो पाया था। इसी क्रम में 27वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर यहां सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रहेगी। इस दौरान महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा की सह प्रभारी एवं दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज भी शामिल होंगी।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने क्षेत्र की सभी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विचारों को सुनने का अवसर मिलेगा।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें







