क्रिकेट के रंग में रंगा हल्द्वानी मीडिया जगत, नई जर्सी का हुआ भव्य अनावरण

हल्द्वानी : हल्द्वानी शहर के निजी होटल में शुक्रवार को हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की नई जर्सी का भव्य लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी और एबीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वाइस प्रिंसिपल मंजू बिष्ट ने शिरकत की।इस दौरान अतिथियों ने हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की नई जर्सी का अनावरण किया। जर्सी लॉन्च के अवसर पर टीम के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अतिथियों ने इस तरह के आयोजनों को खेल भावना, आपसी समन्वय और सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला बताया।हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी लॉन्च होने के साथ ही टीम के खिलाड़ियों में आगामी मुकाबलों को लेकर उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में मीडिया जगत से जुड़े लोगों सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें