
हल्द्वानी : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियों के बीच भाजपा के दायित्वधारी शंकर कोरंगा ने हल्द्वानी के शीशमहल में ‘Gen-Z संवाद’ कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं से बातचीत की। कार्यक्रम में युवाओं ने रोजगार, नौकरी, करियर निर्माण और सुरक्षित भविष्य से जुड़ी अपनी चिंताएं रखीं।कार्यक्रम में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट सहित करियर काउंसलरों ने युवाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान करियर के विभिन्न अवसरों, भविष्य की संभावनाओं और रोजगार से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हुई। युवाओं को अपनी समस्याएं और विचार खुलकर रखने का अवसर मिला।शंकर कोरंगा ने कहा कि संवाद के दौरान युवाओं ने रोजगार, नौकरी और सुरक्षित भविष्य को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना और उनकी समस्याओं को समझना जरूरी है।वहीं, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी दावेदारी और Gen-Z मतदाताओं के बीच संवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर कोरंगा ने कहा कि वह एक राजनीतिक व्यक्ति हैं और चुनाव लड़ने की इच्छा होना स्वाभाविक है। हालांकि, टिकट का निर्णय पार्टी और संगठन के स्तर पर होता है। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, वह उसके अनुरूप काम करेंगे।कार्यक्रम में रोजगार और करियर जैसे मुद्दों पर युवाओं की राय सामने आई। साथ ही, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं के साथ राजनीतिक संवाद और उनकी अपेक्षाओं को समझने की पहल भी चर्चा में रही।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें







