हल्द्वानी में नई Renault Duster Hybrid का भव्य लॉन्च, भगत सिंह कोश्यारी ने किया शुभारंभ

हल्द्वानी : कुमाऊं के प्रवेश द्वारा हल्द्वानी शहर के करण अशोक व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड (रेनॉल्ट हल्द्वानी) में बहुप्रतीक्षित नई Renault Duster Hybrid का भव्य लॉन्च समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मौजूद रहे।समारोह में लालकुआं विधायक मोहन पाठक सहित मोहन बिष्ट, हरीश पाण्डेय, प्रदीप जनोटी, पान सिंह मेवाड़ी, रेनू अधिकारी, प्रतिभा जोशी, प्रताप रैकवाल, शशांक रावत और आनंद धर्माला ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।इस अवसर पर करण ग्रुप के चेयरमैन अशोक पाल सिंह, डायरेक्टर विक्रम सिंह और डायरेक्टर एडवोकेट विजया लक्ष्मी चौहान भी मौजूद रहे। अतिथियों ने नई Renault Duster Hybrid के आधुनिक फीचर्स और हाइब्रिड तकनीक को लेकर उत्साह जताया।कार्यक्रम के दौरान कंपनी प्रबंधन ने सभी अतिथियों, ग्राहकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। नई Renault Duster Hybrid को रोमांचक ड्राइविंग अनुभव, दमदार प्रदर्शन और आधुनिक हाइब्रिड तकनीक के संगम के रूप में पेश किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की अध्यक्षता में 28 नवंबर को होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें