गूलर के पास बड़ा बस हादसा, 100 मीटर गहरे गदेरे में गिरी बस, 20 घायल रेस्क्यूबस में सवार थे 30 से 35 यात्री, SDRF और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में गूलर बाजार के समीप मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गहरे गदेरे में जा गिरी। हादसे के समय बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार बताए जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बचाव दल ने अब तक करीब 20 लोगों को घायल अवस्था में बस से बाहर निकाल लिया है। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।हादसे की गंभीरता को देखते हुए SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर अतिरिक्त बचाव दलों को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है। SDRF और पुलिस की टीमें आपसी समन्वय से लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे में घायलों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री धामी ने कीं छह बड़ी घोषणाएं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें