ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में 10 दिवसीय ‘ड्रोन कैप्सूल सत्र’ का हुआ भव्य समापन

हल्द्वानी : ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU) हल्द्वानी में एनसीसी कैडेट्स के लिए आयोजित विशेष 10 दिवसीय ‘ड्रोन कैप्सूल प्रशिक्षण सत्र’ का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस उच्च स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में GEHU हल्द्वानी, जी.आई.सी. मोतीनगर और एम.बी.जी.पी.जी. कॉलेज के एयर विंग कैडेट्स के साथ-साथ 78 यूके बटालियन एनसीसी के आर्मी विंग कैडेट्स ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

18 मार्च को आयोजित समापन समारोह में प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स द्वारा अर्जित कौशल और उनके द्वारा विकसित किए गए मॉडल्स का प्रदर्शन किया गया।प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को ड्रोन तकनीक के आधुनिकतम पहलुओं से अवगत कराया गया, जिसमें उन्होंने ड्रोन सिमुलेशन अभ्यास के माध्यम से उड़ान की बारीकियों को सीखा।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेट के रंग में रंगा हल्द्वानी मीडिया जगत, नई जर्सी का हुआ भव्य अनावरण

प्रयोगात्मक सत्रों में कैडेट्स ने स्वयं ड्रोन के विभिन्न पुर्जों को असेंबल करना और उनके तकनीकी ढांचे को समझना सीखा। इसके अतिरिक्त, कैडेट्स ने ड्रोन के भविष्य के उपयोगों और नवाचार (Innovation) पर आधारित शानदार प्रस्तुतियाँ दीं और उनके द्वारा तैयार किए गए स्टैटिक मॉडल्स ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।पूरी प्रशिक्षण अवधि के दौरान कैडेट्स का विभिन्न तकनीकी और व्यावहारिक मानकों पर निरंतर मूल्यांकन भी किया गया।

समापन समारोह के अवसर पर कैंपस निदेशकडॉक्टर एम सी लोहानी ने कैडेट्स के परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण सत्र हमारे छात्रों को भविष्य की तकनीक के लिए तैयार करने में मील का पत्थर साबित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त

वहीं, ग्रुप कैप्टन विवेक रावत (CO, 1 UK Air Sqn NCC) ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि ड्रोन तकनीक आधुनिक युग की अनिवार्य आवश्यकता है और कैडेट्स द्वारा इस क्षेत्र में दिखाया गया कौशल अत्यंत सराहनीय है।

कर्नल पुनीत लेहल (CO, 78 UK BN NCC) ने कहा कि आर्मी और एयर विंग का यह संयुक्त प्रयास कैडेट्स के बीच टीम वर्क और तकनीकी ज्ञान को बढ़ाने का एक उत्कृष्ट मंच रहा है।कार्यक्रम के दौरान डॉ. कामिका चौधरी (CTO, MBGPG) ने भी कैडेट्स के नवाचार की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में 1 यूके एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के प्रशिक्षकों और विभिन्न सब-यूनिट्स के कैडेट्स की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त

सभी गणमान्य अतिथियों ने कैडेट्स के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस सत्र ने कैडेट्स को ड्रोन और इसके भविष्य के अनुप्रयोगों के संबंध में व्यापक और उन्नत ज्ञान प्रदान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें