
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ करवाचौथ का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि करवाचौथ का पर्व भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, अटूट विश्वास, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व पति-पत्नी के रिश्ते में विश्वास और आपसी प्रेम को मजबूत करने के साथ ही पारिवारिक संबंधों की अहमियत को भी दर्शाता है।उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में मनाए जाने वाले विभिन्न पर्व और त्योहार परिवारों को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। ऐसे अवसर समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की भावना को मजबूत करते हैं तथा पारिवारिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रदेश के सभी परिवारों में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनी रहे।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें







