हल्द्वानी में खुला लिबर्टी का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, ग्राहकों को मिलेगी फुटवियर की विस्तृत रेंजउत्तराखंड में रिटेल नेटवर्क मजबूत करने पर कंपनी का जोर, पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए उपलब्ध होंगे आधुनिक डिजाइन के फुटवियर

हल्द्वानी :स्वदेशी फुटवियर ब्रांड लिबर्टी शूज़ लिमिटेड ने उत्तराखंड में अपने रिटेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए हल्द्वानी में नए एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ किया। यह शोरूम जायसवाल ट्रेडिंग की ओर से ग्राउंड फ्लोर, गुरु गोविंद सिंह टावर, तिकोनिया चौराहे के पास स्थापित किया गया है। यहां ग्राहकों को पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए फुटवियर की विभिन्न श्रेणियां उपलब्ध होंगी।शोरूम में दैनिक उपयोग, ऑफिस, स्पोर्ट्स, स्कूल, पार्टी और सामाजिक समारोहों के लिए आधुनिक डिजाइन के फुटवियर की विस्तृत रेंज रखी गई है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बेहतर उत्पाद विकल्प, आरामदायक फुटवियर और सुविधाजनक खरीदारी का अनुभव उपलब्ध कराना है।लिबर्टी शूज़ लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमन बंसल ने कहा कि उत्तराखंड कंपनी के लिए महत्वपूर्ण और संभावनाओं वाला बाजार है। प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार, बदलती जीवनशैली और ब्रांडेड फुटवियर के प्रति बढ़ती जागरूकता को देखते हुए कंपनी अपने रिटेल नेटवर्क को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि लिबर्टी की पहचान स्टाइल, कम्फर्ट, क्वालिटी और वैल्यू फॉर मनी से बनी है। कंपनी का प्रयास है कि देश के छोटे-बड़े शहरों में ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण भारतीय फुटवियर उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से कंपनी का जुड़ाव व्यापार तक सीमित नहीं है। देहरादून और रुड़की में लिबर्टी की उत्पादन इकाइयां भी हैं, जो स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। कंपनी की विभिन्न उत्पादन इकाइयों में आधुनिक मशीनरी और तकनीक की मदद से प्रतिदिन 50 हजार से अधिक जोड़ी फुटवियर का निर्माण किया जाता है।लिबर्टी शूज़ लिमिटेड के हेड रिटेल एंड चैनल रामनाथ वर्मा ने कहा कि कंपनी महानगरों के साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी नए एक्सक्लूसिव शोरूम खोलने पर ध्यान दे रही है। हल्द्वानी कुमाऊं का प्रमुख व्यापारिक केंद्र होने के साथ आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण बाजार है। ऐसे में यहां नए शोरूम की शुरुआत कंपनी की विस्तार रणनीति का अहम हिस्सा है।उन्होंने बताया कि कंपनी के प्रमुख ब्रांड Leap7X, Healers, AHA तथा Lucy & Luke अलग-अलग आयु वर्ग और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई

फुटवियर में Handsfree Technology, Nitro Sole, Lightweight/Zero Gravity, Barefoot Technology और Acu Sense जैसी तकनीकों के माध्यम से आराम और सुविधा पर ध्यान दिया जा रहा है। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए फॉर्मल, कैजुअल, स्पोर्ट्स तथा दैनिक उपयोग के फुटवियर की रेंज उपलब्ध कराई जाएगी।शोरूम में फुटवियर के साथ कंपनी की LFO लाइफस्टाइल एक्सेसरीज़ भी उपलब्ध होंगी। इनमें महिलाओं के पर्स, पुरुषों के वॉलेट, मोजे, स्कूल बैग, ट्रैवल बैग और ट्रॉली बैग सहित कई उत्पाद शामिल हैं।जायसवाल ट्रेडिंग की ओर से कहा गया कि हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण तथा ब्रांडेड फुटवियर की मांग बढ़ रही है। नए शोरूम के माध्यम से हल्द्वानी, नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को बेहतर उत्पाद, उचित मूल्य और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।वर्ष 1954 में हरियाणा के करनाल में स्थापित लिबर्टी ने सात दशकों से अधिक की यात्रा में भारतीय फुटवियर उद्योग में अपनी पहचान बनाई है। कंपनी गुणवत्ता, आधुनिक डिजाइन और नवाचार के माध्यम से ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप उत्पाद उपलब्ध करा रही है।शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर लिबर्टी शूज़ लिमिटेड के हेड मर्चेंडाइज़र विशाल पुंडीर, एएसएम राजेश सिंह सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें