कोलकाता में हुई है हैवानियत के खिलाफ हल्द्वानी की सड़कों पर दिखा डॉक्टरो का जनसैलाब

हल्द्वानी : कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत और उसे इंसाफ दिलाने के लिए पूरे देश की जनता और चिकित्सक भड़के हुए हैं। लगातार लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कहीं नारेबाजी कर आक्रोश जताया जा रहा है तो कहीं कैंडल मार्च निकाल आरोपियों को मौत की सजा दिए जाने की मांग के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  30 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट

वहीं शनिवार को हल्द्वानी में मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स और शहर के चिकित्सक सड़क पर उतरे और प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को मौत की सजा दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन रैली की शक्ल में रामपुर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज से लेकर नैनीताल रोड शहीद पार्क तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद प्रथम बार हल्द्वानी पहुंचे प्रकाश जोशी, स्वराज आश्रम में हुआ भव्य स्वागत

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्किंग प्लेस में महिला डॉक्टर्स और महिला स्टाफ के लिए सुरक्षा के लिए सरकार सख्त से सख्त नियम कानून बनाए और सेन्ट्रल प्रोटेक्शन एक्ट (CPA) को जल्द लागू करे। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी प्रदर्शन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनभागीदारी से बनेगा उत्तराखंड सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त : मुख्यमंत्री धामी

Ad Ad

सम्बंधित खबरें