नैनीताल में डांडिया का रंगारंग उत्सव,हल्द्वानी की मेनका बनीं डांडिया क्वीन

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा बास्केटबॉल ग्राउंड में हैप्पी होम डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। डांडिया नाइट कार्यक्रम का शुभारंभ प्रायोजक हैप्पी होम के जीएम राजेंद्र सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद लेकसिटी क्लब के सदस्यों ने “पंखिड़ा ओ पंखिड़ा….” डांस कर सबका मनमोह लिया। महिलाओं ने डांडिया के साथ “मेरी चूनर उड़ उड़ जाए….,” ढोली तारा ढोली तारा….,” मेरी पायल जो छनकाई आदि गीतों पर नृत्य कर दर्शकों को झूम ने पर मजबूर कर दिया। डांडिया नाइट में महिलाओं ने चार घंटे तक जमकर नृत्य किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या और विशिष्ट अतिथि मोहन पाल रहे। इस दौरान विधायक सरिता आर्या और मोहनपाल ने डांडिया नृत्य किया। इस मौके पर डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने कहा इस प्रकार के आयोजन नगर में होने चाहिए। जिससे हमें अनेक राज्यों की संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलता है। कार्यक्रम संयोजक रमा भट्ट ने कहा ऐसे आयोजन समाज में आपसी संबंधों को सुदृढ़ करने नई पीढ़ी को संस्कृति संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर , डा प्रगति जैन, हेमा भट्ट, गीता साह, दीपिका बिनवाल, जीवंती भट्ट, प्रेमा अधिकारी, नवदेविता मल्होत्रा, अमिता शाह, तुसी शाह, दीपा पांडे, कंचन जोशी आदि सदस्य के अलावा कमलेश ढौडियाल, राजकुमार गुप्ता कविता गंगोला आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया। खबर लिखे जाने तक डांडिया प्रतियोगिता के परिणाम घोषित नहीं हुऐ थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें