
नैनीताल
रिपोर्ट सुनील भारती
उत्तराखंड में आयोजित आदि रंगोत्सव-2026 में देशभर से पहुंचे कलाकारों ने प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति के विविध रंगों से रूबरू कराया। आयोजन में फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने भी हिस्सा लिया। फिल्म टीम के सदस्य शोभिनव सत्या ने उत्तराखंड की लोक एवं जनजातीय संस्कृति की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति की विविधता और परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन बताया।उन्होंने कहा कि आदि रंगोत्सव में पहली बार उन्हें एक ही मंच पर उत्तराखंड की विभिन्न जनजातियों की पारंपरिक कला, नृत्य, वाद्य यंत्र और नगाड़ों की थाप देखने-सुनने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन देश की विविध लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।शोभिनव सत्या ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की पूरी टीम को आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कलाकारों के साथ लोकनृत्य भी किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का कलाकारों और भारतीय संस्कृति के प्रति यह जुड़ाव उनके लिए खास अनुभव रहा।‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने का किया उल्लेखफिल्म टीम के सदस्य ने बताया कि ‘हनुमान अंश’ भारतीय संस्कृति से जुड़े विषय पर आधारित फिल्म है। इसी के चलते उत्तराखंड सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति लगाव को दर्शाता है।आदि रंगोत्सव का संदेश ‘जनजातीय संस्कृति का उत्थान, उत्तराखंड का गौरव, भारत का सम्मान’ रखा गया है। कलाकारों ने कहा कि ऐसे आयोजन लोक संस्कृति और परंपराओं को संरक्षण देने के साथ ही देश की सांस्कृतिक विविधता को मजबूत करते हैं।कैंची धाम पहुंचे फिल्म कलाकारआदि रंगोत्सव में शामिल होने के बाद फिल्म की टीम उत्तराखंड के धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के भ्रमण पर निकली। सोमवार को टीम ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए।शोभिनव सत्या ने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। यहां गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ जैसे प्रमुख धाम हैं। उन्होंने प्रदेश के प्राकृतिक वातावरण और धार्मिक स्थलों की भी सराहना की।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के साथ यात्रा व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।फिल्म टीम ने ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों से मिले स्नेह के लिए आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति को करीब से देखने और समझने का अवसर उनके जीवन की यादगार स्मृतियों में शामिल रहेगा।



यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








