रामलीला मैदान के कथित “शुद्धिकरण” और फर्जी AI वीडियो मामले में कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी : रामलीला मैदान में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली के बाद कथित “शुद्धिकरण” और फर्जी AI वीडियो वायरल होने के मामले में युवा कांग्रेस ने सीओ सिटी को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की।प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि 08 अगस्त 2026 को रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली आयोजित हुई थी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेता और नागरिक शामिल हुए। रैली के बाद कथित रूप से हवन-पूजन कर स्थल का “शुद्धिकरण” किया गया, जिसे उन्होंने आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है और जातिगत भेदभाव को बढ़ावा मिलने की आशंका रहती है।युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि रैली के बाद फर्जी AI वीडियो बनाकर समाज में नफरत फैलाने का प्रयास किया गया, जो गंभीर मामला है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से वीडियो की तकनीकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश: 15 अक्टूबर तक दुरुस्त होंगी नैनीताल जनपद की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें

युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सुमित कुमार एवं पूर्व पार्षद राधा आर्या ने कहा कि दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव दिग्विजय चौहान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार पार्षद शैलेंद्र दानु बानू कब्डवाल विवेक मिश्रा, मयंक गोस्वामी, अक्षत पाठक संजय जोशी मेहुल जोशी समेत तमाम युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें