
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के पदाधिकारियों, संगठन के सदस्यों और कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव, सहयोग और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। दीपावली का उत्सव सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्साह का संचार करता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में पर्व एवं त्योहार समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन आपसी संवाद, आत्मीयता और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए प्रदेश की निरंतर प्रगति एवं खुशहाली की कामना की।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें







