विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने जल संस्थान अधिशासी अभियंता को क्षेत्र में हो रही पानी की समस्या को ठीक करने के दिए निर्देश

आज विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता रवि शंकर लोशाली के साथ हिम्मत पुर बैजनाथ के गुसाईपुर क्षेत्र की सेवा दीप कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों मे चल रही पानी की किल्लत को लेकर भ्रमण किया और जनता से पेयजल किल्लन की समस्याओं को सुना।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने अधिशाषी अभियंता को सभी क्षेत्रों मे तत्काल पानी की किल्लत को ठीक करने के निर्देश दिये।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने क्षेत्र मे चल रहे नलकूपो का निरीक्षण भी किया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नंद किशोर, कमल बेलवाल, राजू जोशी, शमशेर सिंह, सुभाष जोशी समेत क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें