हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस और कुमाऊं परिक्षेत्र की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने एक युवक को 190 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा बनभूलपुरा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में 12 अक्टूबर 2026 को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान गौला पार्किंग में जलाल शाह बाबा की मजार के पीछे से अदनान कुरैशी उर्फ खुजाट (23), निवासी वारसी मदरसे के पीछे, लाइन नंबर 17, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास मौजूद लाल रंग के बैग से 95 बुप्रेनॉर्फिन (BI NORPHINE) इंजेक्शन और 95 एविल (फेनिरामाइन मैलेट) इंजेक्शन बरामद हुए। इस तरह कुल 190 इंजेक्शन बरामद किए गए।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर बनभूलपुरा कोतवाली में मुकदमा संख्या 170/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में पुलिस की ओर से अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित खबरें