ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय से जारी था NBW और कुर्की वारंट

रामनगर। नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित, फरार एवं पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) एवं कुर्की वारंट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में जनपदभर में यह अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में 18 नवंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। पुलिस ने फौजदारी वाद संख्या 1084/2020 में वांछित मनिंदर सिंह उर्फ डिक्की को शहीद भगत सिंह के पास भवानीगंज स्थित उसके मकान के निकट से गिरफ्तार कर लिया।उक्त मामला आईपीसी की धारा 323, 377, 498ए, 504 एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 से संबंधित है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:1. उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह2. कांस्टेबल संजय सिंह

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एरीज में 3.6 मीटर दूरबीन से ब्रह्मांड की खोज पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू, देशभर के 45 युवा खगोलविद ले रहे हिस्सा
Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें