एरीज में 3.6 मीटर दूरबीन से ब्रह्मांड की खोज पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू, देशभर के 45 युवा खगोलविद ले रहे हिस्सा

नैनीताल। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल की ओर से 16 से 20 नवंबर 2026 तक मनोरा पीक एवं देवस्थल स्थित परिसरों में पांच दिवसीय कार्यशाला ‘3.6 मीटर DOT के साथ ब्रह्मांड की खोज’ (ExCoDOT-2026) का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य युवा खगोलविदों एवं शोधकर्ताओं को देश की सबसे बड़ी ऑप्टिकल दूरबीन 3.6 मीटर देवस्थल ऑप्टिकल टेलीस्कोप (DOT) की क्षमताओं और वैज्ञानिक उपयोगों की व्यावहारिक जानकारी देना है।एरीज में स्थापित 3.6 मीटर देवस्थल ऑप्टिकल टेलीस्कोप भारत की सबसे बड़ी ऑप्टिकल दूरबीन है। इसका संचालन राष्ट्रीय सुविधा के रूप में किया जाता है। यह दूरबीन प्रकाशीय एवं निकट-अवरक्त तरंगदैर्ध्य में इमेजिंग और स्पेक्ट्रोस्कोपी अवलोकनों के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है। हाल ही में इस दूरबीन ने उद्घाटन के बाद सफल वैज्ञानिक प्रेक्षणों के दस वर्ष पूरे किए हैं।कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को प्रेक्षण प्रस्ताव तैयार करने और प्रस्तुत करने से लेकर दूरबीन के माध्यम से खगोलीय प्रेक्षण करने, प्राप्त आंकड़ों के प्रसंस्करण एवं विश्लेषण तक की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही वैज्ञानिक अनुसंधान की नई संभावनाओं को पहचानने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। एरीज के वैज्ञानिक एवं शोधार्थी व्याख्यानों और व्यावहारिक डेटा विश्लेषण सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शोध संस्थानों से करीब 45 युवा खगोलविद हिस्सा ले रहे हैं।कार्यशाला का उद्घाटन एरीज के अधिष्ठाता एवं इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार ने किया। उन्होंने 3.6 मीटर दूरबीन की क्षमताओं और खगोलीय अनुसंधान में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के संयोजक डॉ. सौरभ शर्मा हैं, जो 3.6 मीटर दूरबीन के प्रभारी खगोलविद भी हैं।एरीज की यह पहल देश में खगोलीय अनुसंधान को बढ़ावा देने के साथ ही युवा वैज्ञानिकों की अगली पीढ़ी को आधुनिक तकनीकों और अत्याधुनिक उपकरणों से प्रशिक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे भारतीय खगोलविदों की शोध क्षमता विकसित होने के साथ 3.6 मीटर दूरबीन के वैज्ञानिक उपयोग को भी नई गति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की भागीदारी की अपील
Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें