
नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 25 सितंबर 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल जिले में 26 सितंबर को रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका व्यक्त की गई है।मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए नदी-नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना जताई गई है। संभावित जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 26 सितंबर 2026 को नैनीताल जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।यह अवकाश कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू रहेगा। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 26 सितंबर को बंद रहेंगे।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








