राजपुरा में पानी के संकट को लेकर फूटा जनाक्रोश, भारी बारिश में जल संस्थान के खिलाफ निकाली रैली जोरदार प्रदर्शन

हल्द्वानी : हल्द्वानी के राजेन्द्र नगर राजपुरा क्षेत्र में नाले के पास पिछले कई दिनों से व्याप्त पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। भारी बारिश के बीच पार्षद प्रतिनिधि हेमन्त साहू के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने छाता लेकर जल संस्थान के खिलाफ जोरदार रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।युवा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि हेमन्त साहू ने आरोप लगाया कि नाले के अंदर से गुजर रही पेयजल लाइन को बदल कर नई बिछाने की स्वीकृति उनके लगातार प्रयासों से मिल चुकी है, लेकिन ठेकेदार और जल संस्थान की लापरवाही के कारण आज तक कार्य शुरू नहीं किया गया। इसका खामियाजा क्षेत्र के लगभग 50 परिवारों को भुगतना पड़ रहा है, जो लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार,4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान

हेमन्त साहू ने कहा कि यदि जल्द ही पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर लोगों को पानी की समस्या से राहत नहीं दी गई, तो क्षेत्रवासी आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जल संस्थान और संबंधित विभाग की होगी।प्रदर्शन के दौरान भारी बारिश के बावजूद स्थानीय लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों ने घंटों तक जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की।अधिकारियों द्वारा लाईन बिछाने के कार्य जल्द शुरू होने की बात लोग शांत हुये।प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से पुष्पा देवी मनीषा आर्या संगीता आर्या गुड्डी पंकज कुमार शोभित कुमार मनीषा आर्या नंदी प्रियंका कश्यप रिंकू आर्या पनी राम ममता देवी गीता देवी शकुंतला देवी रोहित कुमार गणेश आर्या विद्या देवी बसंती देवी समेत तमाम लोग

यह भी पढ़ें 👉  लोअर मालरोड की मरम्मत में लापरवाही पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत सख्त ,40 मीटर सड़क बनाने में एक साल, अब CCTV से होगी निगरानी; लोनिवि अधिकारियों से जवाब-तलब, कार्रवाई की चेतावनी
Ad Ad

सम्बंधित खबरें