पति की लंबी उम्र की कामना, करवा चौथ पर हल्द्वानी में दिखी आस्था और प्रेम की झलक

हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, चांद के दीदार के बाद सुहागिनों ने खोला व्रतहल्द्वानी। सुहाग, प्रेम और विश्वास का प्रतीक करवा चौथ का पर्व हल्द्वानी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखा। दिनभर उपवास रखने के बाद महिलाओं ने शाम को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार करवा माता की पूजा-अर्चना की और चंद्रमा के दर्शन का इंतजार किया।करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर सोलह शृंगार किया। हाथों में मेहंदी, चूड़ियां, बिंदी और आकर्षक आभूषणों से सजी महिलाओं ने पर्व की खुशियों को अपने परिवार के साथ साझा किया। घरों में पूजा की तैयारियां की गईं और करवा चौथ की पारंपरिक कथा सुनकर व्रत की रस्में पूरी की गईं।चांद के दीदार के बाद पूरा किया व्रतशाम होते ही महिलाओं को चंद्रमा के निकलने का इंतजार रहने लगा। चंद्रमा के दर्शन होने पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर अर्घ्य दिया। इसके बाद पति को छलनी से देखकर और उनके हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। इस दौरान पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति समर्पण की झलक देखने को मिली।बाजारों में भी रही रौनककरवा चौथ को लेकर हल्द्वानी के बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पर्व से पहले महिलाओं ने साड़ी, आभूषण, चूड़ियां, मेहंदी, करवा और पूजन सामग्री की खरीदारी की। सदर बाजार, पटेल चौक, मीरा मार्ग और कारखाना बाजार सहित प्रमुख बाजारों में त्योहार की तैयारियों को लेकर चहल-पहल रही!

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें