
हल्द्वानी : हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी विधायक निधि से स्वीकृत 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र (हॉल) का लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।जन मिलन केंद्र का निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को सामाजिक, धार्मिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों के आपसी मेल-मिलाप, सामाजिक सहभागिता और सामुदायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी माता स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश ने हमेशा हल्द्वानी के विकास और जनसेवा को प्राथमिकता दी। उनकी ओर से स्थापित विकास और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना उनका संकल्प है।
उन्होंने कहा कि अपनी माता के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हल्द्वानी के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना और जनसुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े कार्यों के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, वार्ड संख्या 20 के पार्षद हेमंत कुमार शर्मा, लटूरिया महाराज आश्रम समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महामंत्री बिपिन गुप्ता, संरक्षक डॉ. सतीश चंद्र अग्रवाल, हेमंत बगड़वाल, जीवन सिंह कार्की, नरेश अग्रवाल, एनबी गुणवंत, गोविंद बगड़वाल, प्रदीप सबरवाल, प्रेम गुप्ता, विनय विरमानी, नीरज गर्ग, राजीव अग्रवाल, भोला केसरवानी और विजय अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें







