
देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी, ईमानदार और जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि सतर्कता विभाग (विजिलेंस) को भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में स्वतंत्र और निष्पक्ष कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है। सरकार का स्पष्ट रुख है कि रिश्वतखोरी, आय से अधिक संपत्ति और सरकारी कार्यों में अनियमितताओं के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।धामी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के मामलों में छोटे कर्मचारियों के साथ वरिष्ठ अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है। सरकार के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पद और प्रभाव को आधार नहीं बनाया गया। विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार करने के साथ ही आय से अधिक संपत्ति और अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामलों में जांच एवं कार्रवाई की है।बड़े अधिकारियों पर भी हुई कार्रवाईसरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई की है। हरिद्वार नगर निगम के भूमि घोटाले में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों सहित कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, आय से अधिक संपत्ति के मामले में आईएएस अधिकारी राम विलास यादव के विरुद्ध भी कार्रवाई हुई। इसके अलावा होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में खरीद से जुड़ी अनियमितताओं तथा उत्तराखंड परिवहन निगम में भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी कार्रवाई की गई।1064 ऐप से दर्ज करा सकते हैं शिकायतभ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सतर्कता विभाग का 1064 ऐप आम नागरिकों के लिए शिकायत दर्ज कराने का माध्यम बना है। इसके जरिए कोई भी नागरिक रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत सीधे दर्ज करा सकता है। शिकायतों का परीक्षण करने के बाद विजिलेंस आवश्यक कार्रवाई करती है, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को भेजा जाता है। इससे आम लोगों के लिए शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया आसान हुई है।विजिलेंस को मजबूत करने पर जोरमुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में प्रभावी जांच और कार्रवाई के लिए विजिलेंस विभाग को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही न्यायालयों में प्रभावी पैरवी पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिल सके।मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील की कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगता है अथवा अपने पद का दुरुपयोग करता है तो इसकी सूचना निर्भीक होकर सतर्कता विभाग को दें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए जनसहयोग भी जरूरी है।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








