मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, इसी सत्र से शुरू होंगे 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव भी जाने।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे पिथौरागढ़ सहित आसपास के सीमांत क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। साथ ही स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का प्रयास, एआई से संरक्षित होंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मेडिकल कॉलेज के संचालन से क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल और फकीर राम टम्टा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें