
हल्द्वानी। वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन जोशी को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश मीडिया टोली में प्रदेश मीडिया सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश मीडिया टोली का विस्तार करते हुए भुवन जोशी को यह दायित्व दिया गया।भुवन जोशी लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन में अपने अनुभव और कार्यकुशलता के चलते वह इससे पहले प्रदेश सोशल मीडिया एवं आईटी संयोजक तथा मीडिया संपर्क विभाग में प्रदेश सह-संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके हैं।
हाल के समय में भुवन जोशी प्रदेश मीडिया टोली में ऊधमसिंह नगर जिला मीडिया प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे। अब उन्हें प्रदेश स्तर पर मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। माना जा रहा है कि संगठन और मीडिया क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव का लाभ पार्टी को प्रदेश स्तर पर मिलेगा।



यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








