स्वर्गीय सुषमा साह की स्मृति में 4 अक्टूबर को नैनीताल में होगी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

नैनीताल : स्वर्गीय सुषमा साह की स्मृति में आगामी 4 अक्टूबर को नैनीताल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के बच्चे आकर्षक वेशभूषा में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और अभिनय कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में आयोजित किया जाएगा। उप-कनिष्ठ वर्ग में 3 से 6 वर्ष, कनिष्ठ वर्ग में 7 से 11 वर्ष तथा वरिष्ठ वर्ग में 12 से 15 वर्ष तक के बच्चे प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में बच्चों को अपनी पसंद के विभिन्न पात्रों एवं विषयों पर आधारित वेशभूषा में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 14 अक्टूबर को सजेगी डांडिया नाइट, लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने रखी ओपन एंट्री

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मंच पर प्रस्तुति देने की क्षमता को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों और अभिभावकों में भी उत्साह है।

कार्यक्रम के आयोजन में अध्यक्ष कविता त्रिपाठी तथा सचिव प्रगति जैन के साथ हेमा भट्ट, ज्योति धोंधियाल, बिनीता पांडे, आभा साह, दीपिका बिनवाल, दीपा पांडे, जीवंत‍ी भट्ट, गीता साह, रमा भट्ट, सविता, दया कुंवर, भावना साह, सोनू साह, तुसी साह, पल्लवी एवं रमा लोहनी सहित अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आश्वासन नहीं, अब चाहिए स्थायी समाधानसड़क निर्माण की मांग को लेकर कृष्णापुरवासियों ने शुरू किया धरना

अपने बच्चों के हुनर को दिखाने का है मौका अगर आप अपने बच्चों को करना चाहते हैं इस कार्यक्रम में प्रतिभा तो संपर्क कर सकते हैं कार्यक्रम के संयोजक रानी साह व सहसंयोजक प्रेमा अधिकारी से इस नंबर पर

कार्यक्रम संयोजक रानी साह — 916396179410 सहसंयोजक प्रेमा अधिकारी — 8755513254

आयोजक मण्डल ने नैनीताल एवं आसपास के क्षेत्र के अभिभावकों से अपने बच्चों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  ई-रिक्शा सेवा को नहीं मिली अनुमति, एक साल बाद वापस भेजने की तैयारी


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें