
हल्द्वानी : शहर के तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मंडी चौकी क्षेत्र में स्कूटी और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 3 युवको की मौत होने की सूचना सामने आ रही है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ), कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा स्कूटी और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में हुआ।जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर चार युवक सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। चौथे घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।हादसे की सूचना मिलते ही सीओ हल्द्वानी अमित सैनी और कोतवाल विजय मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार चारों युवक गौलापार से लालकुआं की ओर जा रहे थे, जबकि स्कॉर्पियो लालकुआं से ज्योलिकोट की तरफ जा रही थी। इसी दौरान तीनपानी फ्लाईओवर पर दोनों वाहनों के बीच तेज रफ्तार में आमने-सामने की टक्कर हो गई।मृतकों की पहचान:राहुल राजपूत (निवासी गोरा पड़ाव)शिवम (निवासी गोरा पड़ाव)अंशु आर्यघायल:आदि टम्टा (गंभीर, उपचार जारी)पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








