केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने किया रकसिया नाले का निरीक्षण, कुछ दिन पहले रकसिया नाले ने क्षेत्र में मचाई थी काफी तबाही

हल्द्वानी : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज रकसिया नाले का निरीक्षण किया, रकसिया नाले ने इस बार हल्द्वानी में काफ़ी तबाही मचाई जिसको देखते हुए अजय भट्ट ने एसडीएम, सिचाई विभाग के अधिकारियों से रकसिया नाले के बारे में जानकारी ली, अजय भट्ट ने कहा की नाले के तेज़ बहाव क़ी दृष्टि से तत्काल सुरक्षात्मक कार्य किया जाना आवश्यक हैं,

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Naukari.com एवं DIMT द्वारा प्राथमिक विद्यालय में सीएसआर गतिविधि का सफल आयोजन

नाले के तेज बहाव को देखते हुए आबादी के किनारे कटाव वाली जगह पर प्रोटेक्शन वर्क पर प्लान किया जा रहा है जिससे कटाव को रोका जा सके और पानी का रुख आबादी की तरफ कम से कम हो,

फिलहाल नाले का बहाव कम है जिसको देखते हुए डी सेलटिंग का काम कराया जा रहा है, बरसात का मौसम निकल जाने के बाद नाले पर सुरक्षा की दृष्टि से प्रोटेक्शन वर्क शुरू करा दिया जाएगा,

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Naukari.com एवं DIMT द्वारा प्राथमिक विद्यालय में सीएसआर गतिविधि का सफल आयोजन

अजय भट्ट ने कहा कि जिन जगहों पर नाली की वजह से काफी नुकसान हुआ है वहां के लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से कहीं अन्यत्र शिफ्ट किया जाना बहुत जरूरी है, क्योंकि बारिश के चलते नाले का बहाव तेज हो सकता है इसलिए फिलहाल प्राथमिकता के तौर पर नाले के रुख को बीचो-बीच करने की कोशिश की जा रही है…

सम्बंधित खबरें