
हल्द्वानी : हल्द्वानी प्रवास के दौरान बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में कुमाऊं संभाग की सभी प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों के साथ आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, कल्पना बोरा, भूमिका गोयल और अलका जीना की उपस्थिति रही।बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान पदाधिकारियों के सुझाव सुने गए तथा उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को लेकर भी संवाद किया गया। संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता और समर्पण पर जोर दिया गया।सफल आयोजन के लिए नैनीताल की जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती तथा दोनों महामंत्री आभा गोस्वामी और राशि को बधाई दी गई। बैठक में संगठन की मजबूती, एकजुटता और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








