
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में एक बार फिर डांडिया और गरबा की रंगारंग शाम सजने जा रही है। लेक सिटी वेलफेयर क्लब, नैनीताल की ओर से 14 अक्टूबर 2026 को डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बास्केटबॉल डीएसए ग्राउंड, नैनीताल में किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग कर सकें, इसके लिए ओपन एंट्री रखी गई है। डांडिया नाइट में संगीत, नृत्य और पारंपरिक गरबा-डांडिया के साथ लोगों को उत्सव के रंग में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अध्यक्ष- कविता त्रिपाठी, सचिव-डा .प्रगति जैन कार्यक्रम -संयोजक रमा भट्ट ,सहसंयोजक प्रेमा अधिकारी सविता कुलोरा और सीमा सेठ व अन्य कार्यकर्ता द्वारा तैयारी शुरू कर दी है
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के इच्छुक लोग आयोजन से संबंधित जानकारी एवं पंजीकरण के लिए रमा भट्ट – 9410754347 तथा प्रेमा अधिकारी – 8755513254 से संपर्क कर सकते हैं!


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








