सड़क पर उतरे किसान रेरा एक्ट के खिलाफ किया प्रदर्शन

हल्द्वानी : हल्द्वानी में आज भारी तादाद में किसानों ने सड़क पर उतर कर अपना विरोध जताया

रेरा act के खिलाफ किसानों के द्वारा हल्द्वानी में लगातार प्रदर्शन किया जा रहा था जिसको लेकर आज काफ़ी तादात में किसानों अपने ट्रैक्टर के साथ सडक पर उतर आए और अपना विरोध रैली निकाल कर जाहिर करना चाह रहे थे

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेट के रंग में रंगा हल्द्वानी मीडिया जगत, नई जर्सी का हुआ भव्य अनावरण

लेकिन प्रशासन ने हल्द्वानी मंडी के पास किसानों के ट्रैक्टरों को रोक दिया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

किसानों का आरोप है कि 400 ट्रैक्टरों की परमिशन दिए जाने के बावजूद ट्रैक्टर रैली शहर में नही निकालने नहीं दी जा रही है और रैली को जबरन मंडी में रोक दिया गया है जिसको देखते हुए किसानों का गुस्सा फूट गया और किसानों ने वही आंदोलन शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि प्राधिकरण के रेरा एक्ट के तहत उनकी जमीनों को बेचने का उनका अधिकार छीना जा रहा है। किसानों ने प्राधिकरण के रेरा एक्ट के आधार पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कई घंटे तक प्रदर्शन किया और इस दौरान पूरा यातायात बाधित रहा

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें