अवैध तमंचा के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया में फोटो डालने का शौक युवक को पड़ा भारी पुलिस ने भेजा जेल

रामनगर रामनगर क्षेत्र अंतर्गत एक युवक को अवैध तमंचे के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल करना भारी पड़ गया। दरअसल कोतवाली रामनगर पुलिस को शिकायत मिली कि एक युवक शमशेर अली, पुत्र मोहम्मद शमशाद, निवासी भरतपुर तड़ियाल पीरुमदारा रामनगर नैनीताल द्वारा अवैध तमंचे के साथ फोटो खींचाकर खुद को फेमस करने एवं लोगों में स्वयं के प्रति दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से पोस्ट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गूलर के पास बड़ा बस हादसा, 100 मीटर गहरे गदेरे में गिरी बस, 20 घायल रेस्क्यूबस में सवार थे 30 से 35 यात्री, SDRF और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं

जिसका संज्ञान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री अरुण कुमार सैनी द्वारा लेते हुए संबंधित के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में धारा – 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराते हुए चौकी प्रभारी पीरुमदारा रामनगर को कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिसमें चौकी प्रभारी पीरुमदारा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त व्यक्ति के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की भागीदारी की अपील

           ।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें