सीएम धामी की अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक, प्रदेश में निर्माण व नव निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में निर्माण और नव निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि अब मानसून अवधि पूर्ण हो चुकी है, सभी विभाग धरातल पर कार्यों में तेजी लाएं।लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी सड़कें निर्धारित समय सीमा में गड्ढा मुक्त की जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की भागीदारी की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। जिन क्षेत्रों से बार-बार सड़क संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की कार्य प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करने तथा 31 अक्टूबर तक पैच वर्क पूर्ण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  गूलर के पास बड़ा बस हादसा, 100 मीटर गहरे गदेरे में गिरी बस, 20 घायल रेस्क्यूबस में सवार थे 30 से 35 यात्री, SDRF और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, डॉ. पंकज पांडेय, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते एवं अपर सचिव बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की भागीदारी की अपील
Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें