
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल के ओखल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा ₹5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपए दिए जाएंगे।
इसी प्रकार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15- ₹25 हजार दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि के साथ ही सरकार के स्तर से उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए।
ADVERTISEMENTS

1
/
207
प्राइवेट स्कूल द्वारा फीस वृद्धि पर नैनीताल डीएम का बड़ा एक्शन #nainital #privateschools #haldwani
नैनीताल–भीमताल में भारी बारिश का कहर!अलचौना में पहाड़ी दरकी, घरों में घुसा मलबा-बोल्डर#nainital
तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में दहशत बाजार में घूमता नजर आया तेंदुआ #almora #jageshwardham
1
/
207

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








