कैलाश मानसरोवर यात्रियों का चौथा दल पंहुचा गूंजी

पिथौरागढ़ : कैलाश मानसरोवर यात्रियों का चौथा दल गूंजी पहुंचा कल देर शाम धारचूला-गूंजी मार्ग के खुलने एवं यातायात सुचारू रूप से प्रारंभ होने के उपरांत आज प्रातः 09:00 बजे कैलाश मानसरोवर यात्रियों के चौथे दल को धारचूला से गूंजी के लिए रवाना किया गया। मौसम की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया। प्रतीक्षारत कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दल आज दोपहर 2:30 बजे गूंजी पहुंच चुका है ।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम : सीएम धामी

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने विगत दिवस स्वयं यात्रियों से भेंट कर उन्हें आश्वस्त किया था कि जैसे ही मौसम अनुकूल होता है और मार्ग खुलता है तो यात्रा पुनः आरंभ कर दी जाएगी।जिलाधिकारी ने बताया कि बीआरओ एवं जिला प्रशासन द्वारा मार्ग को खोलने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर दर्ज होगा अभियोग

यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन का यह प्रयास सुनिश्चित करता है कि श्रद्धालु बिना किसी बाधा के अपनी यात्रा को जारी रख सकें और सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचें।

सम्बंधित खबरें