रानीबाग–भीमताल रोप-वे परियोजना को जल्द मिले रफ्तार, भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा पत्रसब हेडिंग:7.32 किमी रोप-वे से पर्यटन, रोजगार और यातायात व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम, कैंची धाम व नैनीताल तक विस्तार का प्रस्ताव

देहरादून : आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर रानीबाग–भीमताल रोप-वे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग की। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा।भावना मेहरा ने कहा कि रानीबाग–भीमताल रोप-वे परियोजना कुमाऊँ क्षेत्र के पर्यटन एवं आधारभूत विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि परियोजना की व्यवहार्यता (फिजिबिलिटी) रिपोर्ट तैयार करने के लिए उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को अधिकृत किया जा चुका है।प्रस्तावित योजना के अनुसार रानीबाग से भीमताल तक 7.32 किलोमीटर लंबा रोप-वे बनाया जाएगा।इसके लिए रानीबाग में 5 हेक्टेयर तथा भीमताल में 5.536 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की जा चुकी है। साथ ही भविष्य में इस रोप-वे का विस्तार कैंची धाम और नैनीताल तक किए जाने का भी प्रस्ताव है, जिससे इसकी कुल लंबाई लगभग 20.64 किलोमीटर हो जाएगी।उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। सड़क मार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या में कमी आएगी तथा यात्रा समय भी घटेगा। इसके अलावा होटल, होमस्टे, परिवहन, हस्तशिल्प और अन्य स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री से जनहित एवं पर्यटन विकास को प्राथमिकता देते हुए इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

सम्बंधित खबरें