सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीनउपशीर्षक:मुख्यमंत्री के त्वरित निर्देश पर कुछ ही घंटों में पूरी हुई मदद, स्वरोजगार की राह हुई आसान

देहरादून : सहसपुर में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को उनका त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।शिविर के दौरान स्थानीय निवासी श्रीमती बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वे जूट बैग बनाकर अपना स्वरोजगार शुरू करना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें सिलाई मशीन की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने दी बधाई, गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक की यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प की यात्रा : सीएम धामी

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी के समन्वय से शाम तक ही श्रीमती बबली गुप्ता को सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई। इससे उन्हें जूट बैग निर्माण के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने और अपनी आजीविका मजबूत करने में सहायता मिलेगी।सिलाई मशीन मिलने पर श्रीमती बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की त्वरित कार्रवाई से उनके स्वरोजगार की राह आसान हुई है। उन्होंने कहा कि समय पर मिली इस सहायता से उन्हें आत्मनिर्भर बनने की नई उम्मीद मिली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने दी बधाई, गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक की यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प की यात्रा : सीएम धामी
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें