भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत के नेतृत्व में कोटाबाग घोड़ा लाइब्रेरी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

देहरादून : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत के नेतृत्व मे कोटाबाग घोड़ा लाइब्रेरी के सदस्यों ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर जनवरी मे कोटाबाग मे आयोजित होने जा रहे पहाड़ पच्छयाण महोत्सव-2025 के लिये मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोड़ा लाइब्रेरी के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भी घोड़ा लाइब्रेरी के सदस्यों ने अपने शानदार कार्यों से प्रभावित किया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत के लिए इस जीत के नायक पुष्कर सिंह धामी को पटका पहना कर उनका अभिनन्दन किया और कालाढूंगी विधानसभा के चोफुला से कठघरिया तक नहर कवरिंग कर सड़क निर्माण हेतु लगभग 12.50 करोड़ की धन राशि स्वीकृत करने हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेट के रंग में रंगा हल्द्वानी मीडिया जगत, नई जर्सी का हुआ भव्य अनावरण

भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के अथक प्रयासों से स्वीकृत इस कार्य के हो जाने से हल्द्वानी की सड़को पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा और जनता को आवागमन में सुविधा होगी। इस अवसर पर घोड़ा लाइब्रेरी के संयोजक सुभम बधानी, मंडल महामंत्री भाजपा विनोद बधानी, गौरव जोशी, हेमंत कपकोटी,नवीन पाण्डेय उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Ad Ad

सम्बंधित खबरें