दिनेश आर्य के राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर भाजपा में उत्साह, हल्द्वानी पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। उनके प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा के बाद हल्द्वानी में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने दिनेश आर्य का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर दिनेश आर्य ने पार्टी के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  एरीज में 3.6 मीटर दूरबीन से ब्रह्मांड की खोज पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू, देशभर के 45 युवा खगोलविद ले रहे हिस्सा

उन्होंने कहा कि मुझ जैसे जमीनी कार्यकर्ता को पार्टी ने इतना बड़ा सम्मान दिया है, इसके लिए वह भाजपा नेतृत्व के आभारी हैं।दिनेश आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अनुसूचित समाज के कार्यकर्ताओं को सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी और सम्मान दिया है, वह उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों के विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 17.75 करोड़ रुपये

दिनेश आर्य के राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गूलर के पास बड़ा बस हादसा, 100 मीटर गहरे गदेरे में गिरी बस, 20 घायल रेस्क्यूबस में सवार थे 30 से 35 यात्री, SDRF और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं
Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें