लखनऊ में आयोजित अमृत 2.0 योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम में हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट ने कार्यक्रम में की शिरकत कई विषयों पर हुई चर्चा

लखनऊ : आज लखनऊ में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं शहरी विकास विभाग उत्तराखंड शासन के तत्वावधान में क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ द्वारा आयोजित अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य की नगर निकायों के माननीय जनप्रतिनिधियों हेतु उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दो दिवसीय कार्यक्रम किया गया। जिसका उद्घाटन डॉ. निशीथ राय निदेशक क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ एवं गजराज बिष्ट समेत महापौर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पति की लंबी उम्र की कामना, करवा चौथ पर हल्द्वानी में दिखी आस्था और प्रेम की झलक

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में डा. अल्का सिंह संयुक्त निदेशक क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ ने अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन 2.0 परिचय उद्देश्य दिशानिर्देश एवं रिफार्म एजेण्डा पर चर्चा की एवं विस्तार से जानकारी दी।द्वितीय सत्र में डा. एस. डी. सिंह जी द्वारा नगर निकायों में जल स्रोत का पुर्नजीवन एवं वर्षा जल संचयन पर विस्तार से चर्चा की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रशिक्षण में गयी 30 सदस्यीय दल में प्रमुख रूप से महापौर गजराज बिष्ट हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर सौरभ थपलियाल देहरादून, महापौर विकास शर्मा रुद्रपुर, शैलेन्द्र रावत कोटद्वार, मुक्ता मिश्रा पीसीएस संयुक्त निदेशक शहरी विकास निदेशालय समेत नगर पालिकाध्यक्ष पार्षद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Ad Ad

सम्बंधित खबरें