लगातार बारिश से हल्द्वानी में जलभराव, नगर आयुक्त ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, बनभूलपुरा का उजाला नगर सबसे अधिक प्रभावित, 14 प्रमुख नालों की नियमित सफाई के दिए निर्देश

हल्द्वानी : हल्द्वानी में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। जगह-जगह सड़कों और रिहायशी क्षेत्रों में पानी भर जाने से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा तथा नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।बारिश के कारण सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा का उजाला नगर रहा, जहां नालों में ब्लॉकेज होने से बरसाती पानी की निकासी बाधित हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज में बड़ा उलटफेर, निर्दलीय आर्यन बेलवाल ने 466 वोट से जीता अध्यक्ष पद

इसके चलते आसपास की बस्तियों और गलियों में पानी भर गया, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन सहित दैनिक कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने गुरुवार को इंदिरा नगर से उत्तर उजाला तक प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था में सुधार लाने तथा प्रभावित क्षेत्रों से जल्द से जल्द पानी निकालने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि नगर निगम ने शहर के 14 प्रमुख नालों को चिन्हित किया है, जिनकी नियमित सफाई कराई जाएगी ताकि बारिश के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं से लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि मानसून के पूरे सीजन में नालों की लगातार निगरानी की जाएगी और जहां भी अवरोध मिलेगा, उसे तत्काल हटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज में बड़ा उलटफेर, निर्दलीय आर्यन बेलवाल ने 466 वोट से जीता अध्यक्ष पद

उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि नालों में कूड़ा-कचरा न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे और भविष्य में जलभराव की समस्या से बचा जा सके।

सम्बंधित खबरें