लाइसेंसी शस्त्र करे जमा नहीं तो होगी कार्रवाई

हल्द्वानी : लोक सभा चुनाव से पहले लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं कराने पर होगी कार्यवाही

जनपद में कुल 8663 लाइसेंसी शस्त्र धारक हैं जिसमें से बैंक, सुरक्षा गार्ड कार्मिकों को छोडकर अभी तक 3822 लोगों ने शस्त्र जमा नहीं किये हैं।

उपजिला निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से लाइसेंस धारक अपना हथियार बिना किसी देरी के अपने नजदीकी थाने या प्राधिकृत शस्त्र डीलरों के पास जमा कराएं। उन्हांने कहा कि चौकी और थाना प्रबंधक अपने क्षेत्र में लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोगों के हथियार जमा कराना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

कोई भी व्यक्ति थाना के अलावा प्राधिकृत शस्त्र डीलर के पास भी अपने हथियार जमा करवा सकता है, मगर हथियार जमा करवाने की रसीद को संबंधित थाने में दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी के पास भी कोई हथियार नही होगा, जो लोग अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास,सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए मिलेगी सुविधा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें