महिला कांग्रेस हल्द्वानी द्वारा किया गया नवनियुक्त पदाधिकारियों भव्य स्वागत

हल्द्वानी : स्वराज आश्रम, कांग्रेस भवन हल्द्वानी में आज महानगर महिला कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हल्द्वानी विधायक माननीय सुमित हृदयेश जी ने सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मधु सांगुड़ी ने सभी नवनियुक्त सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस की प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी श्रीमती रेनू तोमर द्वारा किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, सुहैल अहमद सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भागीरथी बिष्ट, मलय बिष्ट, नीमा भट्ट, मंजू पांडे आदि प्रमुख रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी ने दीपांशु शर्मा को दी बड़ी जिम्मेदारी बने नगर मंत्री

नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:ब्लॉक अध्यक्ष: सविता गुरुरानी, दीपा गोस्वामी, तलतउपाध्यक्ष: गीता बहुगुणा, राधा चौधरी, मुन्नी पंत, मीनाक्षी नयालमहामंत्री: पुष्पा मेहता, भगवती पांडे, देवकी आर्य, कनक जीना, मुन्नी जोशी, वंदना ढोढल, रजनी देवीसचिव: भागीरथी उप्रेती, शांति कोरंगा, शाइस्ता बेगम, शबनम, मंजू आर्य, राखी आर्य, पुष्पा जोशी, पूजा देवी मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता: रेनू तोमर

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली 24 करोड़ रुपए से अधिक की प्रोत्साहन राशि, मुख्यमंत्री धामी ने कहा- युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी पूंजी, प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में 15 लाख से अधिक युवाओं को ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि की वितरित
Ad Ad

सम्बंधित खबरें