नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में अतिक्रमण व कबाड़ियों के खिलाफ चला अभियान, 12 कबाड़ियों का किया 59000 रूपये का चालान

हल्द्वानी: हल्द्वानी में आज नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम ने बनभूलपुरा लाइन नंबर-8 क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान रिहायशी इलाके में संचालित कबाड़ की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 12 कबाड़ियों का कुल 59 हजार रुपये का चालान किया गया।नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि आवासीय क्षेत्र में कबाड़ की दुकानें संचालित होने से आगजनी समेत अन्य दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए संबंधित कारोबारियों को जल्द से जल्द उक्त स्थान से दुकानें हटाने के निर्देश दिए गए हैं।अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में किए गए 10 अस्थायी अतिक्रमण भी हटाए। कार्रवाई में गणेश भट्ट, अमोल असवाल, चतर सिंह समेत नगर निगम की टीम मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में गूंजे नए बिजनेस आइडिया, शोभित सिंह ने जीता स्टार्टअप शोडाउन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें