विश्व फोटोग्राफी दिवस पर 50 लोगों ने किया रक्तदान, फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ग्रीन सिटी ने दिया मानवता का संदेश

हल्द्वानी। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ग्रीन सिटी, हल्द्वानी की ओर से मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकार को समर्पित रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान 50 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व फोटोग्राफी दिवस को केवल फोटोग्राफी तक सीमित न रखते हुए इसे मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना रहा। इस अवसर पर फोटोग्राफर साथियों ने कैमरे के माध्यम से समाज की तस्वीरें संजोने के साथ-साथ रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में करेंट लगने से पिता-पुत्री की मौत,AC का आउटडोर चेक करते समय हुआ दर्दनाक हादसा

रक्तदान अभियान में बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्था और अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ग्रीन सिटी, हल्द्वानी के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान ऐसा पुण्य का कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन की नई उम्मीद मिल सकती है। संगठन भविष्य में भी सामाजिक सेवा से जुड़े ऐसे अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सम्बंधित खबरें