गोली की तड़ तड़ताहट से गूंजा हल्द्वानी शहर का यह इलाका मचा हड़कंप

हल्द्वानी ब्रेकिंग न्यूज़– बदमाशों की हौसले पूरी तरह से बुलंद है ताज़ा मामला हल्द्वानी के बिडला स्कूल क्षेत्र के पास का है जहाँ गोली की आवाज से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, सोमवार देर शाम बिड़ला स्कूल के पास हल्दुपोखरा रोड पर फायरिंग की वारदात सामने आई है। इस हमले में तीन युवक घायल हो गए हैं, जिनमें से एक को गोली लगी है।बताया जा रहा है कि घटना में घायल युवकों की पहचान हरीश सिंह मेहरा, गणेश दरम्वाल और भास्कर बोरा के रूप में हुई है। तीनों युवक चांदनी चौक, घुड़दौड़ा क्षेत्र के निवासी हैं।इधर, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 20 से 25 युवकों के एक ग्रुप ने कार सवार युवकों को रास्ता रोककर पहले पीटा और फिर उन पर गोली चला दी।बताया जा रहा है कि हमले में भास्कर बोरा को गोली लगी है, जबकि हरीश और गणेश भी झड़प में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हमलावरों ने पीड़ितों की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।सूत्रों के अनुसार, भास्कर बोरा की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो का इलाज हल्द्वानी में ही चल रहा है।पुलिस के अनुसार, घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। अब तक किसी भी पक्ष द्वारा लिखित तहरीर नहीं दी गई है, हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। इस गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि शहर में किसी भी तरह की अपराधिक घटनाओं को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। शांति व्यवस्था खराब करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें