हल्द्वानी बड़ी खबर : हल्द्वानी नगर निगम ने फड-फेरी व्यापारियों के लिए की गाइडलाइन जारी

हल्द्वानी : नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत फड़-फेरी व्यवसाय कर रहे व्यवसायियों को सूचित किया जाता है कि सभी फड-फेरी व्यवसायी नगर निगम से जारी फेरी पहचान पत्र की A4 साईज में फोटो कॉपी अपने फड-ठेले पर लगाना सुनिश्चित कर। जिनके फड़ फेरी पहचान पत्र (वेडिंग कार्ड) उपलब्ध नहीं है ऐसे व्यवसायी नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा जारी ट्रेड लाईसेन्स की फोटो कॉपी अपने फड अथवा ठेले पर लगाना सुनिश्चित करें।
उक्त के अतिरिक्त नगर निगम सीमान्तर्गत व्यवसायरत समस्त स्थायी व्यवसायियों को भी निर्देशित किया जाता है कि नगर निगम से अपना ट्रेड लाईसेन्स अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें तथा नगर निगम द्वारा जारी ट्रेड लाईसेन्स को अपने व्यवसायिक प्रतिष्तान के डिस्प्ले बोर्ड / काउण्टर पर लगाना सुनिश्चित करेंगे ताकि शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन किया जा सके और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण लगाया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की भागीदारी की अपील
Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें