उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से शिक्षार्थियों के लिए आई अच्छी खबर

हल्द्वानी : राज्य का एकमात्र मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षण संस्थान उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने शीतकालीन सत्र (जनवरी 2026) के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यह तिथि 31 जनवरी 2026 से बढ़ाकर अब 20 फ़रवरी 2026 कर दी गई है, जिससे अधिक से अधिक इच्छुक शिक्षार्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सके। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रतिवर्ष दो सत्रों में नामांकन किया जाता है। शीतकालीन सत्र का नामांकन जनवरी माह में तथा ग्रीष्मकालीन सत्र का नामांकन जुलाई माह में किया जाता है। विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक, परास्नातक, प्रमाण-पत्र एवं डिप्लोमा सहित अनेक पारंपरिक तथा कौशल संवर्धन से जुड़े विविध पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।विश्वविद्यालय यूजीसी के नियमों के अनुरूप शिक्षार्थियों को अपनी आवश्यकता के अनुसार दो अलग-अलग डिग्री कार्यक्रमों में एक साथ नामांकन की सुविधा भी प्रदान करता है। यह सुविधा कार्यरत युवाओं, गृहिणियों एवं दूर-दराज़ क्षेत्रों में रहने वाले शिक्षार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।शीतकालीन सत्र जनवरी 2026 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 20 फ़रवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने पसंदीदा विषय में समय रहते नामांकन करा सकते हैं।नामांकन हेतु शिक्षार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.uou.ac.in अथवा onlineuou.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर अथवा अपने नजदीकी अध्ययन केंद्र से संपर्क कर भी प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें